मऊ: गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ ‘आप’ का हल्लाबोल, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

मऊ

मऊ देश में बढ़ती महंगाई और एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ देश में बढ़ती महंगाई और एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर में ₹120 की हालिया वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव और ‘स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़’ से होने वाली आपूर्ति बाधाओं से निपटने के लिए सरकार के पास कोई ठोस रणनीति नहीं है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि गैस की भारी किल्लत के कारण जनता लंबी लाइनों में लगने को मजबूर है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। ‘आप’ नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कीमतों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.