बलरामपुर
जनपद बलरामपुर में आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बलरामपुर में आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी व्यवस्था को परखते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने स्पष्ट निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्णतः पारदर्शी और नकल विहीन वातावरण में संपन्न कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल और सख्त कार्यवाही की जाए। साथ ही, उन्होंने परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा घेरा मजबूत करने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के साथ-साथ इस बात पर भी जोर दिया कि परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात प्रबंधन और केंद्रों पर सुचारू प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को सतर्क रहने को कहा गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, परीक्षा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
आज के दौर में जहाँ चंद रुपयों के लिए इंसानियत दम तोड़ देती वहीं बुलंदशहर के एक छोटे से दुकानदार ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। pic.twitter.com/XfqsSZaJz1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 13, 2026























