नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, केस दर्ज

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने इस संबंध में श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार उसकी 17 वर्षीय बहन 10 मार्च 2026 को घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

पीड़ित का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस मामले में पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत देकर बहन की बरामदगी और आरोपित युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और युवती की तलाश की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.