औरैया
औरैया प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए औरैया प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए औरैया प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के जैतापुर गांव में छापेमारी कर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर और संदिग्ध केमिकल बरामद किया है।
जैतापुर गांव में अवैध गोदाम का खुलासा
जानकारी के अनुसार, औरैया कोतवाली क्षेत्र के जैतापुर गांव में एक अवैध गोदाम संचालित होने की सूचना प्रशासन को मिली थी। इस सूचना पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी व भारी पुलिस बल ने मौके पर छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को 29 घरेलू गैस सिलेंडर और 76 लीटर संदिग्ध केमिकल बरामद हुआ है। यह अवैध भंडारण दर्शन गैस एजेंसी के कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम कुमार के घर में पाया गया।
सख्त विधिक कार्रवाई की तैयारी
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शिवम कुमार के घर से बरामद सिलेंडरों और केमिकल को जब्त कर लिया गया है। कालाबाजारी के इस खेल में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
सीओ सिटी ने स्पष्ट किया कि आरोपी के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वर्तमान में पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस कार्रवाई से इलाके के गैस माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
खुशहालनगर स्टेशन पर युवक ने की आत्महत्या: जेब से मिला सुसाइड नोट, लिखा- ‘मैं जीवन से हार चुका हूँ’@maharajganjpol https://t.co/WfBlIo8D1F
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 12, 2026























