औरैया: पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी लाई रंग, शांति और सौहार्द के बीच संपन्न हुआ होली का महापर्व

औरैया

औरैया जनपद में रंगों का त्यौहार ‘होली’ आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के बीच बेहद हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद में रंगों का त्यौहार ‘होली’ आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के बीच बेहद हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की अभूतपूर्व मुस्तैदी के चलते होलिका दहन से लेकर रंगोत्सव तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। आलाधिकारियों की जमीनी सक्रियता ने आमजन को सुरक्षा का ऐसा भरोसा दिलाया कि पूरे जिले में उत्सव का माहौल शांतिपूर्ण बना रहा।

आलाधिकारियों ने संभाली कमान, चाक-चौबंद रही सुरक्षा

होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती खुद सड़कों पर उतरे। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, तीनों सर्किलों के क्षेत्राधिकारी और तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारी (SDM) लगातार भ्रमणशील रहे। जिले के समस्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों पर पिकेट और गश्त बढ़ाकर असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी। पुलिस की इस चाक-चौबंद घेराबंदी का ही परिणाम रहा कि हुड़दंगियों के हौसले पस्त नजर आए।

भाईचारे और शांति का दिखा अनुपम उदाहरण

प्रशासनिक अधिकारियों ने त्यौहार से पूर्व ही शांति समितियों की बैठक कर जनता से संवाद स्थापित किया था, जिसका सकारात्मक असर जमीन पर दिखाई दिया। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक लोगों ने मर्यादाओं के भीतर रहकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और खुशियां बांटीं। चौराहे-चौराहों पर तैनात पुलिस बल ने यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया, जिससे त्योहार के रंग में कहीं भी भंग नहीं पड़ा।

जनता ने की पुलिस-प्रशासन की मुक्तकंठ से सराहना

होली का पर्व निर्विघ्न और सुरक्षित तरीके से संपन्न होने पर औरैया की जनता ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की जमकर सराहना की है। नागरिकों का कहना है कि अधिकारियों की सजगता और रात-दिन की ड्यूटी के कारण ही वे बिना किसी भय के अपने परिवार के साथ त्यौहार मना सके। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस सहयोग के लिए आम जनता का आभार व्यक्त किया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का साथ देने की अपील की है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.