औरैया: सुरक्षा का भरोसा दिलाने सड़कों पर उतरे पुलिस कप्तान, होली और रमज़ान को लेकर किया फ्लैग मार्च

औरैया

औरैया जनपद के आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नज़र आ रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नज़र आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ औरैया कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सड़कों पर फ्लैग मार्च कर दिया सुरक्षा का संदेश

होली, रमज़ान और अन्य आगामी पर्वों के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने खुद पैदल चलकर कोतवाली क्षेत्र के तंग गलियों और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर पल प्रतिबद्ध है।

अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी, भाईचारे की अपील

पैदल गस्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे सभी त्यौहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि त्यौहारों के दौरान शराब का सेवन कर हुड़दंग करने वालों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे पुलिस को अपना मित्र समझें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित थाने को दें।

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पैनी नज़र रखें और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर हैं। फ्लैग मार्च के दौरान कोतवाली पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा की मज़बूत स्थिति नज़र आई। प्रशासन का यह कदम त्यौहारों के दौरान शांति बनाए रखने और अफवाहों पर लगाम कसने की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.