एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता की अलख जगाई, निकाली जागरूकता रैली

बलिया

बलिया जनपद के श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा शुक्रवार को ‘द्वितीय एक दिवसीय शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा शुक्रवार को ‘द्वितीय एक दिवसीय शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना और समाज को जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. उदय पासवान के निर्देशन में हुआ। स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर से एक भव्य जागरूकता रैली निकाली। “स्वच्छता अपनाएँ, बीमारी भगाएँ” और “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” जैसे गगनभेदी नारों के साथ युवाओं ने ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया।

रैली के पश्चात, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत तिवारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर और सार्वजनिक स्थलों पर सघन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कचरे का निस्तारण किया गया और लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की सलाह दी गई।

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. एस. एन. मिश्र ने बताया कि इस अभियान में डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. अंबरीश कुमार सिंह और डॉ. किशन सिंह सहित समस्त प्राध्यापकों व कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहा।

 

Voice Of News 24