बुलंदशहर: पुतला दहन से पहले भाकियू (चढूनी) के पदाधिकारियों को किया गया हाउस अरेस्ट

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज जनपद में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज जनपद में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। भारत-अमेरिका ट्रेड डील एवं अन्य किसान विरोधी नीतियों के विरोध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने उनके घरों पर ही नज़रबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया।

प्रशासन की सख्ती और किसानों का विरोध

जिलाध्यक्ष सुनील लोधी के नेतृत्व में आज दिनांक 27/02/2026 को पूरे जनपद में विरोध प्रदर्शन की तैयारी थी। हालांकि, जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शन को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे।

इसी क्रम में खुर्जा देहात पुलिस ने मेरठ मंडल के आईटी सेल इंचार्ज रिजवान चौधरी, जिला सचिव सलमान और जिला महासचिव गौहर अली को उनके आवास पर ही रोक लिया।

संवैधानिक अधिकारों पर सवाल

नज़रबंद किए गए नेताओं ने सरकार और प्रशासन पर किसानों की आवाज़ दबाने का आरोप लगाया है। रिजवान चौधरी ने कहा:

“क्या किसानों को अपनी समस्याओं के लिए विरोध करने का अधिकार नहीं है? सरकार और प्रशासन किसानों की अनदेखी कर रहे हैं, लेकिन वे हमारी आवाज़ को दबा नहीं पाएंगे। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

किसानों का आरोप है कि प्रशासन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा डाल रहा है और संविधान द्वारा दिए गए विरोध के अधिकार का हनन कर रहा है।

 

Voice Of News 24