सहारनपुर: नारी शक्ति और प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर भाजपा का हल्लाबोल, हकीकत नगर में दिया धरना

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा नारी शक्ति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी रोष है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा नारी शक्ति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी रोष है। गुरुवार को हकीकत नगर धरना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री और महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं: पार्षद विनोद सैनी

वार्ड संख्या 6 के पार्षद विनोद कुमार सैनी के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में वक्ताओं ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। पार्षद विनोद सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में कार्य कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में देश से गुंडाराज खत्म हुआ है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री और नारी शक्ति का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा सांसद को अपने अमर्यादित शब्दों के लिए जवाब देना होगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का किया बखान

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना और ‘मिशन शक्ति’ जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। डिजिटल इंडिया और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट्स ने सहारनपुर के विकास को नई गति दी है।

पार्षद सैनी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में बहन-बेटियां अब रात में भी सुरक्षित महसूस करती हैं। कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में सपा सांसद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.