सिद्धार्थनगर: चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना कोतवाली जोगिया उदयपुर क्षेत्र के अंतर्गत दोहनी टोला कोडरताल गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना कोतवाली जोगिया उदयपुर क्षेत्र के अंतर्गत दोहनी टोला कोडरताल गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ खाना बनाने के दौरान अचानक लगी आग के बाद गैस सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे एक गरीब की झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि इस धमाके में कोई जनहानि नहीं हुई।

चाय बनाते समय हुआ हादसा

स्थानीय पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मोहनलाल पुत्र स्वर्गीय बद्री पासवान अपने झोपड़ी नुमा मकान में गैस चूल्हे पर चाय बना रहे थे। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। जब तक आग पर काबू पाने की कोशिश की जाती, तब तक सिलेंडर ने आग पकड़ ली और तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों की मुस्तैदी से टला बड़ा संकट

हादसे में झोपड़ी के भीतर रखा बॉक्स, कपड़े, पंखा, गैस चूल्हा और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग न बुझाई जाती, तो पास की अन्य झोपड़ियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।

पुलिस और प्रशासन को दी गई सूचना

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण सिलेंडर रिसाव या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों और संबंधित विभाग को दे दी है ताकि पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता मिल सके। फिलहाल पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.