बुलंदशहर: बसपा जिलाध्यक्ष ने मेधावी छात्रा याशी सिंह को घर जाकर किया सम्मानित

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सेंट आरजे पब्लिक स्कूल की छात्रा याशी सिंह द्वारा 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करने पर बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सेंट आरजे पब्लिक स्कूल की छात्रा याशी सिंह द्वारा 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करने पर बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। याशी सिंह ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय टॉप किया, बल्कि पूरे जनपद का मान बढ़ाया है।

उज्ज्वल भविष्य की कामना

बसपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान गुरुवार को याशी सिंह के गंगा नगर स्थित आवास पहुंचे, जहाँ उन्होंने मेधावी छात्रा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि याशी जैसी बेटियां समाज और जनपद के लिए गौरव हैं। इस अवसर पर बसपा विधानसभा प्रभारी प्यारेलाल जाटव और जिला कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भी मौजूद रहे।

सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को

याशी के पिता अरविंद कुमार ने बताया कि वह बचपन से ही बेहद परिश्रमी और मेधावी रही है। याशी ने अपनी इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया है। छात्रा की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्र के गणमान्य लोग लगातार घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.