कुशीनगर: गैस गोदाम के ताले तोड़कर 25 सिलेंडर पार, पुलिस महकमे में हड़कंप, जांच में जुटी टीमें

कप्तानगंज

कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंसूरगंज गांव में बेखौफ चोरों ने एक गैस गोदाम को अपना निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंसूरगंज गांव में बेखौफ चोरों ने एक गैस गोदाम को अपना निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने गोदाम से कुल 25 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए हैं जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंसूरगंज सिवान स्थित गैस गोदाम की है जिसके स्वामी राजू जायसवाल (पुत्र स्व. शंकर जायसवाल) हैं। पीड़ित के मुताबिक, बीती 25/26 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए कुल 25 घरेलू गैस सिलेंडर गायब कर दिए, जिनमें 16 भरे हुए और 9 खाली सिलेंडर शामिल हैं।

यूपी कॉप ऐप के जरिए दी सूचना

पीड़ित राजू जायसवाल ने तत्काल इस घटना की सूचना यूपी कॉप (UP Cops) ऐप के माध्यम से पुलिस को दी। सिलेंडर की इतनी बड़ी खेप चोरी होने की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया है और संभवतः किसी बड़े वाहन का इस्तेमाल किया गया होगा।

पुलिस ने शुरू की तलाश

कप्तानगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों की तलाश में जुटी है ताकि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जा सके और सिलेंडरों की बरामदगी हो सके।

 

Voice Of News 24