बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने शिकारपुर क्षेत्र का दौरा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने शिकारपुर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र के उन स्थानों ब्लैक स्पॉट्स का स्थलीय निरीक्षण किया, जहाँ सड़क दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है।
दुर्घटना संभावित स्थलों की गहन समीक्षा
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों के साथ ब्लैक स्पॉट्स का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा के वर्तमान उपायों और बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं के तकनीकी कारणों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुधार तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं।
लापरवाह चालकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
एएसपी सिटी ने थाना पुलिस और यातायात पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए और प्रभावी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जागरूकता अभियान पर जोर
केवल चालान ही नहीं, बल्कि आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए भी विशेष निर्देश दिए गए। एएसपी ने निर्देशित किया कि लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करदह सिवान में बुधवार को प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खनन विभाग की इस छापेमारी में अवैध खनन में लगी मशीनों और वाहनों को जब्त किया गया है, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/ZD3K8qabyH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 14, 2026






















