महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में सर्विलांस सेल ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए गुमशुदा 101 मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में सर्विलांस सेल ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए गुमशुदा 101 मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद किए गए इन स्मार्टफोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख बताई जा रही है।
सर्विलांस टीम ने भारत सरकार के CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीकी माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए इन फोनों को ट्रैक किया। टीम ने IMEI आधारित ट्रैकिंग और निरंतर तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से विभिन्न नामी कंपनियों के कीमती फोन खोज निकाले। पुलिस अधीक्षक ने बरामद मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया, जिसके बाद मालिकों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की इस त्वरित और पारदर्शी कार्यवाही की सराहना करते हुए महराजगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करदह सिवान में बुधवार को प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खनन विभाग की इस छापेमारी में अवैध खनन में लगी मशीनों और वाहनों को जब्त किया गया है, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/ZD3K8qabyH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 14, 2026















