महराजगंज: ठूठीबारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई; भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ 3 तस्कर दबोचे

महराजगंज

महराजगंज जनपद में अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नेपाल सीमा के पास से तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद किए हैं।

नेपाल सीमा के पास मरचहवा पुल पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान 14 मई 2026 को ठूठीबारी पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। इसके बाद चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर (मन्नी पटेल) के नेतृत्व में गठित टीम ने मरचहवा पुल के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

सुनील यादव निवासी: प्रसामी

अर्जुन सिंह निवासी: आजाद नगर

सुगंत मंडल निवासी: गड़ौरा बाजार

प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद

तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से कुल 1306 प्रतिबंधित कैप्सूल एवं टैबलेट बरामद हुए। इनमें मुख्य रूप से ‘Nitrazepam’ टैबलेट और ‘ जैसे नशीले कैप्सूल शामिल हैं। दवाओं के साथ ही पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की है। पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी लंबे समय से सीमा पार तस्करी के नेटवर्क में संलिप्त थे।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सफल ऑपरेशन में चौकी प्रभारी मन्नी पटेल, उपनिरीक्षक प्रेम बहादुर, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार गौड़ और कांस्टेबल अनुज यादव व बलवंत यादव की प्रमुख भूमिका रही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.