महराजगंज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नौतनवा आगमन, 208 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

महराजगंज

महराजगंज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद महाराजगंज के तहसील नौतनवा में प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद महाराजगंज के तहसील नौतनवा में प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और जनसभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। भारत-नेपाल सीमा पर होने वाले इस आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

विकास की बयार: 79 परियोजनाओं का होगा शिलान्यास व लोकार्पण

मुख्यमंत्री अपने इस दौरे के दौरान जनपद को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि कुल 171.52 करोड़ रुपये की लागत वाली 42 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जबकि 36.88 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई 37 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा।

नौतनवा विधानसभा: यहाँ 14,931.05 लाख की 26 परियोजनाओं का शिलान्यास और 1,732.52 लाख की 20 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा।

फरेंदा विधानसभा: यहाँ 2,221.47 लाख की 16 परियोजनाओं की नींव रखी जाएगी और 1,955.98 लाख की 17 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

चूंकि कार्यक्रम भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट आयोजित हो रहा है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील पहलुओं को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग और जनसभा स्थल की सुविधाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों की रही मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान नौतनवा विधायक, उप जिलाधिकारी नवीन कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एजिसन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.