UP को नई रफ्तार: PM मोदी आज करेंगे ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का लोकार्पण, मेरठ से प्रयागराज तक का सफर होगा आसान

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरदोई में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदेश के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे का औपचारिक लोकार्पण करेंगे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरदोई में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदेश के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का औपचारिक लोकार्पण करेंगे। करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे न केवल पश्चिमी यूपी को पूर्वी यूपी से जोड़ेगा, बल्कि आर्थिक विकास के नए द्वार भी खोलेगा।

12 जिलों और 519 गांवों की बदलेगी तस्वीर

गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 प्रमुख जिलों मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरता है। इस मार्ग में कुल 519 गांव शामिल हैं। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से इन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्थानीय उद्योगों को वैश्विक बाजार तक पहुँच मिलेगी।

36,230 करोड़ की लागत और हाई-स्पीड सफर

करीब 36,230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह 6-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर (जिसे भविष्य में 8-लेन किया जा सकता है) यात्रा के समय में भारी कमी लाएगा। मेरठ से प्रयागराज की दूरी अब चंद घंटों में पूरी की जा सकेगी। एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक पार्क और कृषि आधारित उद्योगों के विकसित होने से लाखों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है।

भविष्य का महा-नेटवर्क

सरकार की योजना इसे आने वाले समय में हरिद्वार और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की भी है। इससे यह देश के सबसे बड़े परिवहन नेटवर्क का हिस्सा बन जाएगा और दिल्ली-एनसीआर से कनेक्टिविटी और भी सुदृढ़ होगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.