डिबाई: अंग्रेजों के जमाने की प्राचीन PWD कोठी का होगा कायाकल्प, ग्रामीणों में उत्साह

डिबाई

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत अनूपशहर–अलीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक धरोहर का जल्द ही नया स्वरूप देखने को मिलेगा।
। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत अनूपशहर–अलीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक धरोहर का जल्द ही नया स्वरूप देखने को मिलेगा। न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना क्षेत्र में अंग्रेजों के जमाने की प्राचीन लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कोठी का सौंदर्यीकरण कार्य शासन के निर्देशानुसार शुरू कर दिया गया है।

विभागीय अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि इस प्राचीन भवन का जीर्णोद्धार पूरी गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है। ठेकेदार ताजमहल सिंह के माध्यम से निर्माण कार्य में उच्च श्रेणी की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही, परिसर की दूसरी इमारत का भी जल्द ही सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक भवन के व्यवस्थित होने से ग्राम मखैना और मानापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का मानना है कि भवन के सक्रिय होने और वहां 24 घंटे स्टाफ की मौजूदगी रहने से क्षेत्र की सुंदरता तो बढ़ेगी ही, साथ ही मुख्य मार्ग पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी लगाम लगेगी।

 

 

Voice Of News 24