खेसरहा: टीकाकरण सत्रों का औचक निरीक्षण, सीएचसी अधीक्षक ने दिए शत-प्रतिशत फीडिंग के निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खेसरहा के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने कठमोरवा, भुसौला और कुड़जा गांवों में चल रहे टीकाकरण सत्रों का सघन निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खेसरहा के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने कठमोरवा, भुसौला और कुड़जा गांवों में चल रहे टीकाकरण सत्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।

अधीक्षक ने एएनएम और आशा बहुओं को आयुष्मान कार्ड बनाने तथा ई-कवच पोर्टल पर डेटा फीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने विशेष रूप से ‘हाई रिस्क’ (उच्च जोखिम) वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनके नियमित चेकअप और समयबद्ध टीकाकरण पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. पांडेय ने ग्रामीणों से संवाद कर संस्थागत प्रसव (अस्पताल में डिलीवरी) के फायदों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य हर माता और नवजात तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना है। अभियान के तहत छूटे हुए लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें भी टीकाकरण से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.