बुलंदशहर: बारिश और मंदी की दोहरी मार से डिबाई के आलू किसान बेहाल, खाद की किल्लत ने बढ़ाई चिंता

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक स्थित सूरजपुर मखैना क्षेत्र के किसान इन दिनों चौतरफा संकट से जूझ रहे हैं। लगातार हुई बेमौसम बारिश के कारण खेतों में आलू की फसल सड़ रही है, जिससे खुदाई के दौरान भारी मात्रा में खराब आलू निकल रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक स्थित सूरजपुर मखैना क्षेत्र के किसान इन दिनों चौतरफा संकट से जूझ रहे हैं। लगातार हुई बेमौसम बारिश के कारण खेतों में आलू की फसल सड़ रही है, जिससे खुदाई के दौरान भारी मात्रा में खराब आलू निकल रहा है। फसल बर्बादी और बाजार में आलू के गिरते दामों ने किसानों की कमर तोड़ दी है।

राजपाल सिंह, साहब सिंह और कमल सिंह (नेताजी) सहित अन्य किसानों ने बताया कि लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। कोल्ड स्टोर पहले से ही फुल होने के कारण भंडारण की समस्या खड़ी हो गई है। अब किसान मक्का की बुवाई की तैयारी में हैं, लेकिन बाजार में डीएपी खाद की भारी किल्लत बनी हुई है।

समय पर खाद न मिलने से अगली फसल पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से फसल का उचित दाम दिलाने और खाद की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है ताकि उन्हें इस आर्थिक तंगी से राहत मिल सके।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.