बुलंदशहर: घरेलू गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद में बुधवार को खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में घरेलू गैस सिलेंडर में भीषण आग लग गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद में बुधवार को खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में घरेलू गैस सिलेंडर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि घर में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर खाक हो गया।

इलाके में मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर फटने के डर से आसपास के घरों में भी हड़कंप देखा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय निवासियों के अदम्य साहस और सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

बड़ी राहत: कोई जनहानि नहीं

गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग बुझने के बाद परिवार को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। फिलहाल, कोतवाली पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या सिलेंडर की लीकेज के कारण।

 

Voice Of News24