बलिया: माटीकला को मिली नई रफ़्तार, कुम्हारों को मिले विद्युत चालित चाक

बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में बुधवार को चंद्रशेखर उद्यान में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में बुधवार को चंद्रशेखर उद्यान में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

आत्मनिर्भरता की ओर कदम

इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने कुम्हार समुदाय को सशक्त बनाने के लिए 35 पात्र लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक और 5 लाभार्थियों को पागमील मशीन वितरित की। उन्होंने कहा कि मिट्टी की कला को पुनर्जीवित करने के लिए सरकार ₹10,000 तक का मुक्त ऋण भी प्रदान कर रही है।

ग्राम प्रधानों का सम्मान

योजना को धरातल पर उतारने के लिए जनपद के 17 विकास खंडों के 34 ग्राम प्रधानों को उनके विशेष सहयोग के लिए अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कुम्हार समुदाय के लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कला को आधुनिक तकनीक से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.