औरैया: पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश

औरैया

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

जनसमस्याओं के समाधान में तेजी लाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जनसुनवाई पोर्टल और कार्यालय में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।

अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि न्याय की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने थानों को निर्देश दिया कि वे पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और पारदर्शिता के साथ समाधान सुनिश्चित करें। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करना है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.