डिबाई के बैलोन मंडल में ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ संपन्न: सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का शंखनाद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के बैलोन मंडल स्थित रतनपुर में ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के बैलोन मंडल स्थित रतनपुर में ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। सम्मेलन का मूल मंत्र जागरूकता, संगठन, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण रहा।

प्रमुख वक्ताओं का आह्वान

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, मेरठ प्रांत के सह प्रांत प्रचारक आनंद जी ने हिंदू समाज को संगठन, संस्कार और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए महामंडलेश्वर सुरेंद्रानंद गिरि महाराज मुख्य अतिथि और नरौरा से ब्रह्माकुमारी बहन रागनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूँजा राष्ट्रप्रेम

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और देशभक्ति गीत पेश किए, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रेम सिंह आचार्य ने किया और अध्यक्षता श्रीमान पैलेस शर्मा द्वारा की गई।

 

Voice Of News24