बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के आगामी होली और नमाज के मद्देनजर कोतवाली प्रांगण में क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी होली और नमाज के मद्देनजर कोतवाली प्रांगण में क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यद्यपि दोनों त्योहार अलग-अलग दिन हैं, फिर भी मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

प्रशासन के सख्त दिशा-निर्देश
सीओ मधुप कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि नमाज के समय किसी भी हाल में रंग, गुलाल या पानी न उड़ाया जाए। कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने हुड़दंगियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जबरदस्ती रंग डालने या आपत्तिजनक व्यवहार करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। होलिका दहन केवल पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही किया जाएगा और डीजे के लिए शासन की समय सीमा का पालन अनिवार्य होगा।
सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर
चौकी इंचार्ज विशाल प्रताप सिंह ने व्यापारियों से सीसीटीवी सक्रिय रखने और संदिग्धों की सूचना तुरंत देने की अपील की। पुलिस ने साफ किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक का समापन शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों और व्यापारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
महराजगंज: न्याय के लिए भटक रहा है सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का परिवार@Uppolice @maharajganjpol @DmMaharajganj https://t.co/2Ka0DLwvd2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 24, 2026























