बुलंदशहर: स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं में लाएं तेजी, डीएम ने बैंकों को दिए सख्त निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, डीडीएम नाबार्ड और विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों ने प्रतिभाग किया, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

रोजगार योजनाओं पर जोर

जिलाधिकारी ने स्वरोजगारपरक योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, ओडीओपी (ODOP) और मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों के तत्काल निस्तारण और वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चालू तिमाही के अंत तक वार्षिक ऋण योजना के लक्ष्यों को हर हाल में प्राप्त किया जाए।

कृषि और जन सुरक्षा

बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), मत्स्य व पशुपालन, स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल (CCL) और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) के निदेशक को निर्देशित किया कि प्रशिक्षित लाभार्थियों को बैंकों के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा जाए। साथ ही, प्रधानमंत्री फसल बीमा और ‘अनक्लेम्ड डिपॉजिट’ के निस्तारण पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

 

Voice Of News24