बुलंदशहर: नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बैंक लोन चुकाने की थी बड़ी साजिश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की नरौरा थाना पुलिस और स्वाट टीम (देहात) ने जाली मुद्रा के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की नरौरा थाना पुलिस और स्वाट टीम (देहात) ने जाली मुद्रा के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹12,000 के नकली नोट, ₹14,000 के अधछपे नोट, प्रिंटर और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

शातिर योजना नकली नोटों से चुकाना था ₹50 लाख का लोन

पूछताछ में गिरोह के सरगना भूपेंद्र यादव ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह ‘श्री श्याम प्रॉपर्टी’ के नाम से फर्जीवाड़ा कर बैंक से ₹50 लाख का लोन लेने की तैयारी में था और उसकी अदायगी नकली नोटों से करने की योजना बना रहा था। इसके लिए गिरोह ने हाल ही में स्टेट बैंक में करंट खाता भी खुलवाया था। वर्तमान में ये लोग ग्रामीण बाजारों और पशु पैंठ में नकली नोट खपा रहे थे।

गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस ने 22 फरवरी को सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास से भूपेंद्र यादव, राकेश यादव और कुंवरपाल (सभी निवासी जनपद संभल) को घेराबंदी कर दबोचा। इनके कब्जे से 500-500 के जाली नोटों के अलावा तीन मोबाइल फोन और एक स्पलेंडर प्लस बाइक बरामद हुई है। नरौरा पुलिस ने मुकदमा संख्या 32/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

 

Voice Of News24