शिकारपुर: मेरठ-बदायूँ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टेंपो चालक की मौत, चार गंभीर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर मेरठ-बदायूँ हाईवे स्थित साईं धाम मंदिर के पास सोमवार को बोलेरो और टेंपो के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक टेंपो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर मेरठ-बदायूँ हाईवे स्थित साईं धाम मंदिर के पास सोमवार को बोलेरो और टेंपो के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक टेंपो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सूचना मिलते ही शिकारपुर कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

Voice Of News24