बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई आस्था और विश्वास के संगम ‘फाल्गुन महोत्सव’ के अवसर पर पला कसेर स्थित पैन्थर पेट्रोलियम फैक्ट्री में भगवान खाटू श्याम का 15वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई आस्था और विश्वास के संगम ‘फाल्गुन महोत्सव’ के अवसर पर पला कसेर स्थित पैन्थर पेट्रोलियम फैक्ट्री में भगवान खाटू श्याम का 15वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरा परिसर “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों से गुंजायमान रहा।

आयोजन में बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। सुप्रसिद्ध भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। इस दौरान आयोजित ‘फूलों की होली’ और इत्र वर्षा ने वातावरण को साक्षात् ब्रज की होली जैसा जीवंत बना दिया। कई भक्त भक्तिरस में डूबकर भावुक नजर आए। आयोजक विनय कुमार (श्याम प्रेमी) ने कहा कि यह महोत्सव भक्तों के हृदयों को जोड़ने का एक पावन माध्यम है।
भजन संध्या के पश्चात विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मयूर वार्ष्णेय, वीरेंद्र वार्ष्णेय, शिखा गुप्ता, मोनू सिंघल और सुनील अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भव्य मंगल आरती और गगनभेदी जयकारों के साथ हुआ, जिससे समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
महराजगंज: तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की कार पलटी; पुरैना खंडी चौराहे पर मची अफरा-तफरी, 7 बाल-बाल बचेhttps://t.co/GYTGmBtcIe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 23, 2026























