नन्हे वैज्ञानिकों ने जानी चीनी बनने की प्रक्रिया, दानपुर के विद्यार्थियों का एक्सपोजर विजिट संपन्न

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के शिक्षा मंत्रालय के ‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’ के तहत सोमवार को विकास खंड दानपुर के 100 मेधावी विद्यार्थियों हेतु एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलन्दशहर जनपद के शिक्षा मंत्रालय के ‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’ के तहत सोमवार को विकास खंड दानपुर के 100 मेधावी विद्यार्थियों हेतु एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री यशपाल सिंह के नेतृत्व में कक्षा 6 से 8 तक के इन विद्यार्थियों ने ‘दि किसान सहकारी चीनी मिल्स, अनूपशहर’ का शैक्षिक भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने गन्ने की तौल से लेकर क्रशिंग, शोधन और पैकेजिंग तक की वैज्ञानिक प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देखा। तकनीकी विशेषज्ञों ने मशीनों के संचालन और गुणवत्ता नियंत्रण के व्यावहारिक पक्षों को सरल भाषा में समझाया। इस जिज्ञासा आधारित कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार क्षमता विकसित करना रहा। प्राथमिक विद्यालय भीमपुर से शुरू हुई यह यात्रा सुरक्षित संपन्न हुई। इस अवसर पर उदयवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, कल्पना शर्मा और मेधाव्रत शर्मा सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। इस अनुभव ने किताबी ज्ञान को धरातल पर समझने का सुनहरा अवसर प्रदान किया।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.