डीपीबीएस महाविद्यालय में ‘शारीरिक शिक्षा में करियर’ पर व्याख्यान आयोजित

बुलंदशहर

बुलंदशहर प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह के निर्देशन में शनिवार को डीपीबीएस महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विषय पर एक प्रेरक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह के निर्देशन में शनिवार को डीपीबीएस महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विषय पर एक प्रेरक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एम.एम. कॉलेज गाजियाबाद के डॉ. सौरभ पाल रहे।

प्राचार्य प्रो. सिंह ने खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए छात्रों को शारीरिक और मानसिक संतुलन के लिए खेलों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। मुख्य वक्ता डॉ. सौरभ पाल ने करियर की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में खेल प्रबंधन, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, फिटनेस उद्योग और कोचिंग जैसे क्षेत्रों में अपार अवसर मौजूद हैं।

विभागाध्यक्ष प्रो. सीमांत कुमार दुबे ने अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्ति पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक और भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News24