महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एसी (AC) लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाल श्रीवास्तव (पुत्र कैलाश श्रीवास्तव) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल गोरखपुर की एक एसी कंपनी में काम करता था। घटना वाले दिन वह ऑफिस का काम खत्म करने के बाद ‘ओवर टाइम’ के लिए दूसरी जगह एसी लगाने गया था। दो मंजिला छत पर काम करने के दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया और अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों में मचा कोहराम
हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव पहुँचा, परिजनों के चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक अपने पीछे हँसता-खेलता परिवार छोड़ गया है।
महराजगंज: तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की कार पलटी; पुरैना खंडी चौराहे पर मची अफरा-तफरी, 7 बाल-बाल बचेhttps://t.co/GYTGmBtcIe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 23, 2026























