बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूठा गांव के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने दो अलग-अलग बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूठा गांव के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने दो अलग-अलग बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे का विवरण
मृतक की पहचान जहांगीराबाद निवासी हर्षवर्धन (45) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हर्षवर्धन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उनके साथ बाइक पर सवार शाहिद और दूसरी बाइक पर सवार किरन पाल व रविंद्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी, जिसका फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना पर पहुँची अमरगढ़ चौकी पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी विशाल चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुलंदशहर: मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार, लाखों का माल सीजhttps://t.co/w3YcrXGZU1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 22, 2026





















