बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के स्थानीय डीपीबीएस महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के प्रथम एक दिवसीय शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

बुलंदशहर जनपद के स्थानीय डीपीबीएस महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के प्रथम एक दिवसीय शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। “स्वच्छता ही सेवा” की थीम पर आधारित इस शिविर का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

अपने संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सतत जीवनशैली है। उन्होंने विद्यार्थियों से इसे अपने दैनिक व्यवहार में ढालने का आह्वान किया। प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोहन आर्य ने स्वयंसेवकों को सामाजिक उत्तरदायित्वों और अनुशासन के प्रति प्रेरित किया, वहीं द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने सामूहिक कार्य की शक्ति पर बल देते हुए विद्यार्थियों की सक्रियता की सराहना की।
शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में सघन सफाई अभियान चलाया और तख्तियों के माध्यम से “स्वच्छ परिसर, स्वस्थ जीवन” का संदेश प्रसारित किया। द्वितीय सत्र में आयोजित विचार गोष्ठी में दिव्या ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपनों पर और मुकुल चौधरी ने एनएसएस के महत्व पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर तेजवीर, शिवानी शर्मा, प्रतिभा कश्यप, सपना और नील गगन सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
फरेंदा समाधान दिवस: राजस्व मामलों की रही भरमार, DM और SP ने सुनीं जनसमस्याएंhttps://t.co/QQKhk01hyf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 21, 2026























