अनूपशहर तहसील: डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की अनूपशहर तहसील में आज जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद की अनूपशहर तहसील में आज जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अमले ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना।

सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही निस्तारण कर पीड़ितों को तत्काल राहत प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने शेष प्रार्थना-पत्रों के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, वास्तविक और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्तारण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की हिदायत दी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।