बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद की कानून-व्यवस्था और जेल प्रशासन की पारदर्शिता को परखने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की कानून-व्यवस्था और जेल प्रशासन की पारदर्शिता को परखने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस संयुक्त छापेमारी और सघन निरीक्षण से जेल परिसर में हड़कंप की स्थिति रही।
व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की बैरकों, रसोई घर और अस्पताल का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की बारीकी से जांच की। जिलाधिकारी ने जेल परिसर की साफ-सफाई और बैरकों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही, जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों को मिल रही सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी न आने पाए और उन्हें और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाए।
सुरक्षा व्यवस्था पर रहा जोर
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सुरक्षा मानकों की समीक्षा की और जेल प्रशासन को अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सुश्री निशा ग्रेवाल, जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी और जेलर अशोक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशासन के इस औचक दौरे का मुख्य उद्देश्य जेल के भीतर सुरक्षा सुनिश्चित करना और व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनाए रखना है।
महराजगंज: परसा मालिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से करोड़ों की चरस बरामदhttps://t.co/NPsfdSFggz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 20, 2026




















