महराजगंज: नेपाल से तस्करी कर भारत लाई जा रही तुर्की मक्का और कद्दू के बीज बरामद, SSB ने पिकअप समेत तस्कर को दबोचा

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी (SSB) की समवाय मुख्यालय सोनौली टीम ने तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी (SSB) की समवाय मुख्यालय सोनौली टीम ने तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को सीमा स्तंभ संख्या-516 के पास से एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से लाई जा रही भारी मात्रा में तुर्की मक्का और कद्दू के बीज बरामद किए गए हैं।

विशेष नाका दल की सफलता

समवाय प्रभारी को सटीक सूचना मिली थी कि नेपाल से एक पिकअप अवैध सामान लेकर भारत की ओर आ रही है। सूचना मिलते ही एक विशेष नाका दल का गठन किया गया। दोपहर लगभग 3 बजे सीमा स्तंभ संख्या-516 से 800 मीटर भीतर भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध पिकअप आती दिखाई दी, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

बरामदगी का विवरण

तुर्की मक्का: 90 बैग (कुल 2250 किलोग्राम)

कद्दू के बीज: 10 बैग (कुल 350 किलोग्राम)

वाहन: 1 पिकअप (तस्करी में प्रयुक्त)

पूछताछ में बड़ा खुलासा

पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि वह नेपाल से सस्ते दामों पर मक्का और कद्दू के बीज खरीदकर भारत के गोरखपुर और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में ऊंचे दामों पर बेचता है। कद्दू के बीज को भारत में 500 से 600 रुपये प्रति किलो तक बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा था।

कस्टम विभाग को सुपुर्दगी

एसएसबी ने जब्ती पत्र तैयार कर पकड़े गए व्यक्ति, वाहन और बरामद सामान को सीमा शुल्क कार्यालय (कस्टम) नौतनवा को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया है। सीमा पर बढ़ती तस्करी को देखते हुए एसएसबी ने गश्त और कड़ी कर दी है।

 

Voice Of News24