बलिया: व्यापार व उद्योग बंधु की बैठक में गूंजे व्यापारियों के मुद्दे, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

बलिया

बलिया जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय व्यापार एवं उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर गहन मंथन हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बलिया जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय व्यापार एवं उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर गहन मंथन हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने उद्यमियों के हित में कई प्रमुख मांगें रखीं, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक की मुख्य बातें

नया औद्योगिक क्षेत्र: यूपी स्टेट यार्न कंपनी की 57 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की जाएगी।

शहर का विकास: ‘चटोरी गली’ को जल्द शुरू करने, खराब सीसीटीवी कैमरे ठीक करने और चमन से बाग रोड पर शौचालय निर्माण का आश्वासन मिला।

अतिक्रमण व सुरक्षा: गुरुद्वारा रोड को अतिक्रमण मुक्त करने और जरूरतमंद व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग प्रमुख रही।

सम्मान: पंजीकृत व्यापारियों को ‘टैक्स कलेक्टर’ का मानद सम्मान देने का प्रस्ताव रखा गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष प्रयांग चौहान, नगर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता और मीडिया प्रभारी प्रीतम गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी मामलों के समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिलाया है।

 

Voice Of News24