कौशांबी: अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 7 लोग घायल

कौशांबी

कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-19 (NH-19) पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-19 (NH-19) पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में 2 लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू कराया। ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हाईवे पर हुई इस भिड़ंत के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

Voice Of News24