पीलीभीत: DIOS कार्यालय में 1.20 करोड़ का गबन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पत्नी गिरफ्तार

पीलीभीत

पीलीभीत जनपद के विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में हुए 1.20 करोड़ रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कर्मचारी इलहाम शम्सी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


पीलीभीत जनपद के विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में हुए 1.20 करोड़ रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कर्मचारी इलहाम शम्सी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। गबन की इस भारी-भरकम राशि के तार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इलहाम शम्सी से जुड़े हैं, जो फिलहाल फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस भ्रष्टाचार में अकेले कर्मचारी ही नहीं, बल्कि DIOS राजीव यादव, ट्रेज़री ऑफिसर और विभागीय बाबू की भी गहरी मिलीभगत थी। जिलाधिकारी (DM) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए DIOS राजीव यादव के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि मिलीभगत के जरिए सरकारी धन का बंदरबांट कर उसे निजी खातों में ट्रांसफर किया गया। पुलिस अब फरार आरोपियों और इस रैकेट के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर रही है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.