बुलंदशहर: डिबाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही भैंसों से भरी गाड़ी पकड़ी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध पशु परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में डिबाई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध पशु परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में डिबाई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दौलतपुर चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने पशु क्रूरतापूर्वक ले जाई जा रही भैंसों से भरी एक गाड़ी को बरामद किया है।

कार्रवाई का विवरण

यह कार्रवाई गौसेवक शिवम शिकारपुरिया की सूचना पर हुई। अलीगढ़ मार्ग पर संदिग्ध वाहन दिखने पर उन्होंने तत्काल डिबाई कोतवाली प्रभारी को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर सात-आठ भैंसों से लदी गाड़ी को कब्जे में लिया। जांच में पशु परिवहन नियमों के उल्लंघन और क्रूरता की पुष्टि होने पर, पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 104/26 के तहत पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(D) में केस दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया है।

वसूली के आरोप

इस मामले में डिबाई और पहासू क्षेत्र के कुछ कथित सिंडिकेट पर अवैध वसूली कर गाड़ियां पास कराने के गंभीर आरोप भी लग रहे हैं। पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.