महराजगंज
महराजगंज जनपद के जवाहरलाल नेहरू स्मारक पी.जी. कालेज स्थित इग्नू केंद्र (48064) के समन्वयक डॉ. विजय आनंद मिश्र ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश की तिथि अब 28 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जवाहरलाल नेहरू स्मारक पी.जी. कालेज स्थित इग्नू केंद्र (48064) के समन्वयक डॉ. विजय आनंद मिश्र ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश की तिथि अब 28 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी बी.ए., स्नातक (पर्यटन व प्राचीन इतिहास) और परास्नातक (शिक्षा शास्त्र व संस्कृत) में इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सभी प्रपत्रों की हार्डकॉपी कॉलेज में जमा करनी होगी।

वहीं, गुरुकुल हाई स्कूल भैंसी में 18 फरवरी को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य वक्ता विमल कुमार पांडेय ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि रामानुजन ने मात्र 13 वर्ष की आयु में त्रिकोणमिति में महारत हासिल की और 3900 सूत्र व प्रमेय प्रतिपादित किए, जिनमें ‘रामानुजन थीटा फंक्शन’ और ‘संख्या 1729’ प्रमुख हैं। इस दौरान आयोजित भाषण, पोस्टर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में आस्था सिंह, अभिषेक मौर्य और निधि कुमारी जैसे विद्यार्थियों ने पुरस्कार जीते। कार्यक्रम में विज्ञान संचारक रोहित गुप्ता व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
दौलतपुर खुर्द में विकास की बयार: इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से ग्रामीणों के चेहरे खिलेhttps://t.co/kLNPbW1MLM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 18, 2026
दौलतपुर खुर्द में विकास की बयार: इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से ग्रामीणों के चेहरे खिलेhttps://t.co/kLNPbW1MLM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 18, 2026




















