नरौरा में महाशिवरात्रि पर आध्यात्मिक समागम: भव्य शोभायात्रा से गुंजायमान हुआ नगर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के नरौरा स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के नरौरा स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बीके रागिनी दीदी व पुष्पा दीदी ने किया। आयोजन में थाना प्रभारी गंगाप्रसाद, सांसद प्रतिनिधि सरिता चौहान और मिसेज इंडिया 2026 निशी श्रीवास्तव ने बतौर अतिथि शिरकत की।

 

उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, केक कटिंग और शिव ध्वजारोहण से हुआ, जहाँ श्रद्धालुओं को नशामुक्त जीवन और नैतिक मूल्यों की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इसके पश्चात सेवा केंद्र से दीनदयाल चौराहे तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में शिव ध्वज लिए श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। जगह-जगह पुष्प वर्षा और पूजन कर यात्रा का स्वागत किया गया। यह आयोजन सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक बना, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.