सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज बारिश और हवाओं के कारण भड़रिया चौराहा और धनखरपुर चौराहे के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज बारिश और हवाओं के कारण भड़रिया चौराहा और धनखरपुर चौराहे के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। इसके चलते प्रमुख बेंवा-भड़रिया मार्ग घंटों तक पूरी तरह बंद रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
थानाध्यक्ष की त्वरित पहल
घटना की सूचना मिलते ही भवानीगंज थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने खुद आगे बढ़कर पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पेड़ की भारी-भरकम डालियों को कटवाया और रास्ते को साफ कराया।
लोगों ने की सराहना
थानाध्यक्ष के इस त्वरित प्रयास और सक्रियता से कुछ ही देर में मार्ग पर दोबारा आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की है।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026












