कानपुर देहात

कानपुर देहात जनपद के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पास लगातार हो रही बारिश के कारण कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे NH-19 पर स्थित सिकंदरा ओवरब्रिज का एक हिस्सा धंस गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर देहात जनपद के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पास लगातार हो रही बारिश के कारण कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे NH-19 पर स्थित सिकंदरा ओवरब्रिज का एक हिस्सा धंस गया। यह हिस्सा कानपुर से औरैया जाने वाली लेन का है। समय रहते सड़क धंसने की जानकारी मिल जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
रूट डायवर्ट और प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एनएचएआई की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर इटावा और आगरा जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। फिलहाल, यातायात को सुचारू रखने के लिए सभी वाहनों को मुख्य पुल के बजाय सर्विस रोड के रास्ते निकाला जा रहा है।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026











