मेरठ

मेरठ जनपद के स्नैपचैट के जरिए दोस्ती कर एक फुटबॉल खिलाड़ी किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में मेरठ निवासी सिपाही शुभम तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के स्नैपचैट के जरिए दोस्ती कर एक फुटबॉल खिलाड़ी किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में मेरठ निवासी सिपाही शुभम तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सिपाही वर्तमान में आगरा में तैनात है। साथ ही, उसके निलंबन के लिए भी उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
होटलों में संबंध बनाने का आरोप
पीडि़ता के अनुसार, आरोपी सिपाही ने उससे शादी का झांसा दिया और मेरठ व आगरा के विभिन्न होटलों में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी से शिकायत की गई थी, जिसके बाद जांच सीओ को सौंपी गई थी। सीओ की जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
सिपाही ने लगाया था हनीट्रैप का आरोप
इससे पहले आरोपी सिपाही शुभम तोमर ने भी किशोरी पर हनीट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस द्वारा कराई गई गहन जांच और सीओ की रिपोर्ट के आधार पर अब सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026











