बुलंदशहर: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मियों की पिटाई का वीडियो वायरल, महिला और युवकों पर बरसाई लाठियां

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र का तीन दिन पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों पर महिला और युवकों को बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र का तीन दिन पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों पर महिला और युवकों को बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगा रहा है। वीडियो में वर्दी के साथ-साथ सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी लाठियां बरसाते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ था। विसर्जन में जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की बस से टक्कर हो गई थी, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान बस चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट का आरोप भी सामने आया है। स्थिति को नियंत्रित करने के बजाय पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों पर लाठीचार्ज किए जाने का यह वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है।

पुलिस ने दर्ज की दो एफआईआर

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस घटना के संबंध में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली हैं और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.