गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के कैंट थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्कर गिरोह के सदस्य करन सोनकर कोरी टोला, धर्मशाला बाजार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से .32 बोर की एक अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के कैंट थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्कर गिरोह के सदस्य करन सोनकर कोरी टोला, धर्मशाला बाजार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से .32 बोर की एक अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह पिस्टल 25 हजार रुपए में श्रेयांश यादव से खरीदी थी।
लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा है तार
एसटीएफ ने 14 सितंबर को कैंट क्षेत्र में विंध्यवासिनी पार्क के पास लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े श्रेयांश यादव उर्फ बबलू समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था, जिनसे चार पिस्टल और अन्य हथियार मिले थे। इस मामले में एसटीएफ द्वारा कुल 31 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
इस मामले में वांछित चल रहे प्रमोद यादव और राजू यादव ने 24 सितंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस अब जिला कारागार में दोनों का बयान दर्ज कर रिमांड पर लेगी, ताकि उनकी निशानदेही पर अन्य हथियार और तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026










