महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के चंदनचाफी गांव में शनिवार दोपहर तेज आंधी और बारिश के दौरान जंगल में सांखू का पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी 19 वर्षीय बेटी अंजीलिका घायल हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के चंदनचाफी गांव में शनिवार दोपहर तेज आंधी और बारिश के दौरान जंगल में सांखू का पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी 19 वर्षीय बेटी अंजीलिका घायल हो गई।
बकरी खोजने गए थे जंगल
गांव के गौरी शंकर पासवान (55) और उनकी पत्नी श्रीमती देवी अपनी बेटी अंजीलिका के साथ जंगल में खोई हुई बकरी की तलाश करने गए थे। इसी दौरान अचानक सांखू का विशाल पेड़ उन पर गिर गया। घायल बेटी किसी तरह घर पहुंची और ग्रामीणों को सूचना दी। भारी बारिश के कारण ग्रामीण तुरंत नहीं पहुंच सके, लेकिन देर शाम जब वे पहुंचे तब तक दंपती की मौत हो चुकी थी।
चार बेटियों के सिर से उठा साया
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक दंपती के परिवार में कोहराम मच गया है। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां और घायल अंजीलिका अविवाहित हैं। रविवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026











