महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हुए मंदिर

बुलंदशहर

डिबाई महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर डिबाई विधानसभा क्षेत्र के तीर्थ स्थल राजघाट में भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

डिबाई महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर डिबाई विधानसभा क्षेत्र के तीर्थ स्थल राजघाट में भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहाँ के प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया और ‘हर-हर महादेव’ व ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूँज उठा।

भक्ति और अनुष्ठान का संगम

महादेव के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार कर शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित किए।

जलाभिषेक
नगला बदरपुर से आए शिवभक्तों के जत्थे ने हरिद्वार से लाए पवित्र गंगाजल से भगवान वनखंडेश्वर का जलाभिषेक किया।

विशेष पूजा
दिल्ली से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना की।

हवन और प्रसाद विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भव्य हवन का आयोजन किया गया, जिसमें आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की गई। अनुष्ठान के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच भारी मात्रा में प्रसाद वितरित किया गया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.